VIDEO : देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई कार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 26, 2019

VIDEO : देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई कार

जोधपुर के गौरव पथ पर जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय के समक्ष कल रात अचानक एक चलती एसयूवी कार में आग लग गई. देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग कार पूरी तरह से आग के गोले में तब्दील हो गई. राहत की बाद कार चालक और उसमें सवार लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. कार जब तक दमकल मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जल गई. सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की इस घटना के बाद एकबारगी आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया. चलती कार में बीच सड़क पर आग लगने से एकबारगी मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हुआ. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर पुलिस ने आग पर काबू पाने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया. फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया. पुलिस ने पृथम दृष्ट्या जांच के बाद बताया कि कार के इंजन में शार्ट सर्किट से आग लगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई लोकल सीएनजी गैस किट तो नहीं लगी थी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YoVajh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages