VIDEO: मंदिर में फागोत्सव के दौरान गाए गए वोट के गीत, महिलाओं ने किया मॉक पोल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 13, 2019

VIDEO: मंदिर में फागोत्सव के दौरान गाए गए वोट के गीत, महिलाओं ने किया मॉक पोल

भारत में लोकतंत्र सबसे बड़ा पर्व है और यह पर्व नजदीक है. ऐसे में सभी इस पर्व की तैयारियों में सभी जुटे हैं. मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं. दौसा में मंगलवार को एक अच्छी तस्वीर देखने को मिली, जब मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप टीम एक मंदिर में पहुंची और फलसे वाले बालाजी मंदिर में फागोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मंदिर में महिलाएं होली के गीतों पर नाच रही थीं और फाग गा रही थीं. इसी दौरान स्वीप टीम ने मंदिर में जाकर वोट के गीत गाना शुरू कर दिया. फिर क्या था महिलाएं इस वोट के उत्सव में भी पूरी तरह घुल मिल गईं और वोट के गीतों पर जमकर नाचीं. इस दौरान निर्वाचन विभाग के निर्देश पर मंदिर में ही ईवीएम व वीवीपेट का डेमो भी दिया गया. फागोत्सव कार्यक्रम में आई महिलाओं ने मॉक पोल कर ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी ली. (रिपोर्ट- आशीष)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CirCui

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages