राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुस्लिम मुसाफिर खाने में एक सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के मामले में पर्याप्त मौके नहीं मिल पाने के कारण सरकारी नौकरियों में पिछड़ रहे मुस्लिम युवाओं को आगे लाने के जानकारी दी गई. सेमीनार में युवाओं को आरएस, रेलवे भर्ती, एसएससी, पुलिस भर्ती समेत इंग्लिश स्पीकिंग जैसी कई अहम बिषयों के बारे में जानकारी दी गई, इसके बाद सेमीनार में आए युवाओं का एक टेस्ट भी लिया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को अब्दुल कलाम आजाद कोचिंग के जरिए मुफ्त कोचिंग मुहैया कराई जाएगी. मुस्लिम मुसाफिर खाना कमेटी के अध्यक्ष अब्दलु लतीफ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद ये है कि मुस्लिम समाज के लोग सरकारी नौकरियों में हिस्सा लें और अपना प्रदर्शन को सुधारें.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Yk5f0R
No comments:
Post a Comment