शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर शनिवार को अनाज मंडी बीकानेर में व्यापारियों ने रक्तदान किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के साथ राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भी व्यापारियों और किसानों की हौसला अफजाई की और शहीदों को नमन किया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि कृषि मंडी के व्यापारियों द्वारा बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में किया गया रक्तदान ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. वहीं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि बलिदान दिवस पर रक्तदान करने वाले व्यापारियों और किसानों की यह पहल अनुकरणीय है. दोनों मंत्रियों ने इस दौरान रक्तदाताओं से मुलाकात करते हुए उनके पुण्य काम के लिए उन्हें साधुवाद भी दिया. वहीं मंडी के व्यापारियों व किसानों ने इस पहल की शुरुवात करने वाले शहीद कैप्टन चंद चौधरी के छोटे भाई सीताराम का आभार जताया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TyyIkg
No comments:
Post a Comment