राजस्थान के अलवर जिले में आज पुलिस की ओर होली मनाई जा रही है. पुलिस लाइन ओर थानों में पुलिसकर्मियों के द्वारा रंग और गुलाल की होली के साथ डीजे पर जमकर डांस कर होली का जश्न मनाया जा रहा है. अलवर शहर कोतवाली में पुलिसकर्मियों के साथ थानाधिकारी और अन्य अधिकारी भी होली में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए दिखाई दिए और डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी महिला पुलिसकर्मी और अधिकारी डांस करते दिखाई दिए. गौरतलब है कि होली में पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी के कारण होली नहीं मनाते हैं, इसलिए पुलिस अगले दिन होली मनाती है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Fp1b6Y
No comments:
Post a Comment