कोटा में जिला निर्वाचन विभाग की ओर से बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए होली को देखते हुए 'होली के रंग लोकतंत्र के संग' अभियान की शुरुआत की गई. इस स्वीप अभियान का शुभारंभ जिला परिषद की सीईओ शुभम चौधरी ने की. जिला निर्वाचन विभाग ने बुधवार को अबीर, गुलाल, कलर ओर रंग बिरंगे गुब्बारों से वाहन को रथ के रूप में सजाया. जिसे सीईओ चौधरी ने जिला परिषद कार्यालय से रवाना किया. यह रथ शहर ओर ग्रामीण क्षेत्रों में गुलाल बांटते हुए मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूक करेगा. (रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TPsjWB
No comments:
Post a Comment