VIDEO : जूता फैक्ट्री में आग से मची अफरातफरी, किसी तरह पाया काबू - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 30, 2019

VIDEO : जूता फैक्ट्री में आग से मची अफरातफरी, किसी तरह पाया काबू

भीलवाड़ा जिले के सुवाणा ग्राम में जूता व रजाई-ग‍द्दा निमर्णा की संयुक्त फैक्‍ट्री है. यहां एतक साइड में पड़े कचरे में शुक्रवार की सुबह आग लग गई. अचानक आग लगने के कारण कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई. वहीं फैक्‍ट्री के पास ही गैस का गोदाम होने से पुलिस- प्रशासन भी कुछ समय के लिए हड़बड़ा गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 3 दमकलों ने 6 फेरों के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि मोहम्‍मद अब्‍दुल की जूता और रजाई-गद्दा बनाने की फैक्‍ट्री है. फैक्‍ट्री से बचे कतरन और रूई को फैक्‍ट्री के पास ही डाला हुआ था जो काफी मात्रा में होने के कारण एक ऊंचे ढेर में बदल गई थी. दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली,क्योंकि एचपी गैस एजेन्‍सी का गोदाम इस आग लगने की जगह से बहुत करीब था. अगर तेज हवा चल रही होती तो इस आग पर काबू पाना बहुत मुस्किल होता और कोई और इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YxhSpD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages