राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में एक युवक राजकुमार पूनिया वे अपनी शादी में ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे समाज हमेशा याद रखेगा. दूल्हा राजकुमार ने शादी में मिसाल पेश करते हुए झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 70 बच्चों के साथ खाना खाया और शादी की खुशियां मानते हुए देर रात तक इनके साथ डांस किया. इस अनूठी पहल की गांव सहित क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है. दूल्हा राजकुमार ने बताया कि सभी बच्चे चूरू में संचालित आपणी पाठशाला में पढ़ते हैं, जिन्हें शादी में बुलाकर उनके स्कूल की ड्रेस तथा जूते प्रदान किए गए. साथ ही इन बच्चों के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी की गई और इन्हें आज दार्शनिक स्थलों का भ्रमण करवाकर बारात में भी ले जाया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CL69Kx
No comments:
Post a Comment