VIDEO: चूरू में भारत गैस गोदाम में अग्निशमन यंत्रों ने नहीं किया काम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 20, 2019

VIDEO: चूरू में भारत गैस गोदाम में अग्निशमन यंत्रों ने नहीं किया काम

चूरू में एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली फर्म बगडिया गैस सर्विस आम लोगों की सुरक्षा से खुलेआम खिलवाड़ कर रही है. जिला प्रशासन और पुलिस ओर से की गई मॉक ड्रील में भारत गैस गोदाम की सुरक्षा के दावों की मंगलवार को पोल खुल गई. मॉक ड्रील के दौरान गैस गोदाम में दिखावे के लिए लगाए गए धूल फांकते अग्निशमन यंत्रों ने काम नहीं किया. सुरक्षा गार्ड भी बिना नॉलेज के हांफते नजर आए. पहले अग्निशमन यंत्र ने काम नहीं किया तो दूसरा उतारकर लाया गया, जब दोनो ने ही काम नहीं किया तो पेचकस प्लास लेकर जुगाड़ करने की जुगत लगाते देखा गया. प्रशासनिक अधिकारी पीठ दिखाकर चले गए. अत्यन्त ज्वलनशील एलपीजी गोदाम भी आबादी क्षेत्र में है जबकि गैस के भंडारण के लिए आबादी क्षेत्र के बाहर खुले स्थान पर गोदाम होना चाहिए. बता दें​ कि चूरू के भालेरी रोड स्थित बगड़िया गैस एजेंसी के गोदाम में आग लगने से जान-मान की क्षति होने की सूचना पर प्रशासन व पुलिस की मॉक ड्रिल हुई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UGJUww

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages