टोंक जिले के मालपुरा उपखंड के ग्राम आवड़ा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीण व विद्यार्थी आंदोलन कर रहे हैं. प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह के स्थानांतरण को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर सवेरे से ही विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना दिए जाने के साथ लगातार नारेबाज़ी की जा रही है. धरना व प्रदर्शन में दर्जनों बालिकाएं भी शामिल हैं. इधर मामले की जानकारी मिलते ही पचवेर पुलिस थाने के थानाधिकारी राजेश मीणा मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों व ग्रामीणों को समझाने की असफल कोशिश की. विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. ताज़ा जानकारी के अनुसार मालपुरा से अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामकरण बैरवा भी आवड़ा पहुंचे हैं. लेकिन विद्यार्थियों व ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह का मालपुरा के मॉडल स्कूल में हुआ स्थानांतरण निरस्त नहीं कर दिया जाता है, वे विद्यालय में तालाबंदी व धरना जारी रखेंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EMzcxD
No comments:
Post a Comment