VIDEO: यहां श्रद्धालु धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर मांगते हैं मन्नत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 27, 2019

VIDEO: यहां श्रद्धालु धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर मांगते हैं मन्नत

राजस्थान के प्रतापगढ़ के निनोर में माता पद्मावती के तीन दिवसीय मेले के आखिरी दिन सदियों पुरानी परम्परा की पालना करते हुए श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगी. इस धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलने की परंपरा को चूल के नाम से जाना जाता है. जिले के निनोर में माता पद्मावती के 3 हजार साल पुराने मंदिर के ठीक सामने चूल का आयोजन किया जाता हैं. माता पद्मावती मंदिर के पुजारी लकड़ियां जलाकर चूल बनाते हैं और सबसे पहले खुद पुजारी चूल पर नंगे पैर चलकर माता पद्मावती के दर्शन करता है और उसके बाद मेले में मौजूद श्रद्धालु नंगे पांव चूल से गुजरने के बाद मां पद्मावती के दर्शन करते हैं. दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर जाने वाले श्रद्धालु अपने परिवार, बच्चों की खुशहाली की कामना करते हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TypioE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages