चूरू के युवाओं ने पुलवामा शहीद के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए अनुठी पहल की है. शहीदों के प्रति सम्मान जताते हुए युवाओं ने आज शहर के मुख्य मार्गों से "पुलवामा सैनिक सहायतार्थ रथ" निकाला. इस रथ को एसडीएम श्वेता कोचर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर महिलाओं ने तिरंगा लेकर कलक्ट्रेट परिसर से रैली निकाली और युवाओं ने दुकानों पर जाकर सहायता राशि एकत्रित की. "पुलवामा सैनिक सहायतार्थ रथ" के जरिये एकत्रित राशि, जिला प्रशासन के माध्यम से सैनिक कल्याण कोष में जमा करवाई जाएगी. इन युवाओं को कहना है कि शहीद के परिजनों की आर्थिक सहायता करके वे उनको अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TSFgy9
No comments:
Post a Comment