VIDEO: सिरोही जिले के भाखर बावसी का मेला में मंच टूटा, विधायकों समेत सभी नेता गिरे - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 24, 2019

VIDEO: सिरोही जिले के भाखर बावसी का मेला में मंच टूटा, विधायकों समेत सभी नेता गिरे

सिरोही जिले के आबूरोड भाखर क्षेत्र के निचलागढ़ में शुक्रवार को आदिवासियों के भाखर बावसी का मेला आयोजित हुआ. मेले में बड़ी संख्या में राजस्थान सहित गुजरात के आदिवासियों ने भाग लिया. इस दौरान सिरोही जिले के तीनों विधायक सहित गुजरात के विधायक और कई राजनेता मौजूद रहे. इस दौरान मंच पर आवश्यकता से अधिक लोगों के चढ़ने से मंच टूट गया, जिसके कारण चारो विधायक सहित मंच पर मौजूद सभी लोग गिर गए. घटना में रेवदर विधायक जगसीराम को पैर की हल्की चोट आई. मंच पर सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, आबू-पिण्डवाडा विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक जगसी राम कोली, गुजरात के विधायक कांतिलाल खराडी, कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य और भजना राम सहित कई नेता मौजूद थे. सांस्कृतिक प्रोग्राम के दौरान मंच पर अधिक लोग चढ़ गए जिसके कारण मंच धड़ाम से नीचे गिर गया. हादसे में चारों विधायक सहित सभी लोग गिर गए आनन फानन में मौजूद लोगों ने सबको उठाया. थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी मच गई थी. (रिपोर्ट- शरद)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Yl4HaT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages