VIDEO: विधायक मदन दिलावर रामगंजमंडी थाना परिसर में धरने पर बैठे - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 20, 2019

VIDEO: विधायक मदन दिलावर रामगंजमंडी थाना परिसर में धरने पर बैठे

रामगंजमंडी के विधायक व भाजपा नेता मदन दिलावर अपने समर्थकों के साथ रामगंजमंडी थाना परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं. विधायक दिलावर थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे कि थाने में जो निर्माण कार्य चल रहा है उसमें अवैध बजरी को काम में लिया जा रहा है. विधायक का यह भी आरोप है कि जब पुलिस आम जनता की बजरी को जब्त कर रही है, खनिज विभाग भारी भरकम जुर्माना राशि वसूल रहा है ऐसे में थाना परिसर में काम में लाई जा रही बजरी भी वह जब्त करे और जुर्माना वसूले. फिलहाल डीएसपी मंजीत सिंह, क्षेत्रीय एसडीएम विधायक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. खनिज विभाग के अभियंता भी मौके पर पहुंचे हैं ओर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन थाने में धरने पर बैठे विधायक मदन दिलावर अभी समर्थकों के साथ अपनी मांग पर अड़े हैं और विधायक का थाने में शाम तक धरना जारी था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CteiDj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages