जोधपुर में एक डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. जोधपुर शहर के सालावास इलाके में हुई इस दुर्घटना में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की तत्काल मौत हो गई. इस दुर्घटना से के बाद ग्रामीणों का गु्स्सा फूट पड़ा. गुस्साए ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले डंपर में आग लगा दी. बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था. बाद में पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाया और आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (रिपोर्ट- ललित)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ubyYv2
No comments:
Post a Comment