राजधानी जयपुर के चारदीवारी इलाके में घाटगेट बाजार के एक खाली पड़े प्लॉट में अचानक आग लग गई. घटना से आसपास के घनी आबादी वाले इलाके में सनसनी फैल गई. आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड को सूचना दी गई लेकिन चारदीवारी में संकरी गलियां होने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया. हालांकि इस हादसे में किसी जान का कोई नुकसान न होने की खबर है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TytbPq
No comments:
Post a Comment