VIDEO: लक्खी मेले में जुटी लाखों देशी-विदेश श्रद्धालुओं की भीड़ - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 23, 2019

VIDEO: लक्खी मेले में जुटी लाखों देशी-विदेश श्रद्धालुओं की भीड़

अलवर जिले के भिवाड़ी तहसील के मिलकपुर गांव में बाबा मोहन राम के सुप्रसिद्ध लक्खी मेले में हरियाणा, यूपी, राजस्थान व दिल्ली सहित देश-विदेश के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है. तीन दिवसीय बाबा मोहनराम का मेला इस समय अपने पूरे शबाब पर है. बाबा मोहन राम की पावनस्थली काली खोली धाम को रंग बिरंगी लाइटों से मनमोहक रूप में सजाया गया है. श्रदालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखते हुए नई तकनीक का भी सहारा लिया है. सीसीटीवी कैमरा के साथ ड्रोन कैमरों की मदद से मेले में आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस उपाधीक्षक भिवाड़ी देवेंद्र सिंह ने बताया की मेले में करीब 700 से 800 जवान तैनात हैं. गौरतलब है कि बाबा मोहन राम का यह लक्खी मेला साल में दो बार आयोजित किया जाता है. बाबा के दो मुख्य मेलों में एक होली पर आयोजित किया जाता है तो दूसरा रक्षाबंधन पर. होली पर आयोजित होने वाला इस मेले में लाखों की संख्या में श्रदालु दर्शन करने आते हैं. इसलिए करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रहती है.मेले में तरह-तरह के खेल-तमाशे, खिलौने, घरेलू जरूरत का सामानों की लोग खूब खरीदारी करते हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Fl1DD1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages