VIDEO: असामाजिक तत्वों ने फैक्ट्री मालिक और महिला मजदूर से की मारपीट - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 13, 2019

VIDEO: असामाजिक तत्वों ने फैक्ट्री मालिक और महिला मजदूर से की मारपीट

पाली जिले के रास थाना क्षेत्र के एक ब्लॉक की फैक्ट्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर फैक्ट्री मालिक ने कुछ असामाजिक तत्वों ने पैसे नहीं देने पर फैक्ट्री मालिक पर लाठी व सरिया से अंधाधुंध वार शुरू कर दिए. वहीं बीच बचाव में आई एक महिला पर भी उन्होंने लाठियां बरसा दी. मामले को लेकर महिला व फैक्ट्री मालिक पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. महिला ने बताया कि वह और उसके साथ कुछ मजदूर फैक्ट्री में सीमेंट ब्लॉक बनाने का कार्य कर रहे थे, तभी फैक्ट्री में चार-पांच लोग आए और पैसों की मांग करने लगे, जब फैक्ट्री मालिक ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने फैक्ट्री मालिक और वहां मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं बीच-बचाव में आई महिला मजदूरों को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की. फिलहाल पुलिस ने वीडियो देखने के बाद तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UzhZyn

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages