अलवर जिले के मांढण कस्बे में राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए आयोजित ऋण माफी शिविर में किसानों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया. किसानों का आरोप है कि पहले भी हुई कर्जमाफी के दौरान सोसायटी के सचिव और अधयक्ष ने जमकर घोटाला किया था, जिसमें किसानों के नाम से फर्जी ऋण उठा लिए थे. किसानों का आरोप है कि इस बार भी सोसायटी बड़ी मात्रा में घोटाला कर रही है. किसानों ने कहा कि वे पहले हुए घोटाले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों ने कहा कि जब तक पहले हुई कर्जमाफी के घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कर्जमाफी के शिविरों का विरोध करेंगे. आपको बता दें कि इस मामले में अध्यक्ष वन सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था, लेकिन उसकी जांच आज तक नहीं हो पाई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IXMNYv
No comments:
Post a Comment