VIDEO: RU में मना दाण्डी मार्च स्मृति दिवस, लगी चित्र प्रदर्शनी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 13, 2019

VIDEO: RU में मना दाण्डी मार्च स्मृति दिवस, लगी चित्र प्रदर्शनी

राजस्थान विश्वविद्यालय के गांधी अध्ययन केंद्र और रांका पब्लिक चैरिटिबल ट्रस्ट की ओर से दाण्डी मार्च स्मृति दिवस मनाया गया. इस मौके पर व्याख्यान एवं और चित्र प्रदर्शनी आयाजित की गई. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस जे. के. रांका ने अपने संबोधन में दांडी मार्च को भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन की पहली घटना बताया. उन्होंने कहा कि इस घटना में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था. गांधीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ नमक की लडाई लड़ी थी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरके कोठारी भी मौजूद रहे. आरयू के ड्राइंग डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने यहां दाण्डी मार्च से सम्बन्धित लगभग 40 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई थी. इसमें प्रथम पुरस्कार रवि कोली को दिया गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2T1UZ9H

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages