जोधपुर में चोरों के हौसले बुलंद है और आए दिन शहर में दुपहिया चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं और शातिर वाहन चोर चोरी की घटना को दिनदहाड़े बेखौफ अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला जोधपुर में मौजूद पुष्टिकर स्कूल के सामने नजर आया, जहां शातिर वाहन चोर महज 30 सेकंड में मोटरसाइकिल का ताला खोलकर मोटरसाइकिल लेकर गायब हो गया. चोरी के वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ने की कवायद में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि पहले तो चोर मोटर साइकिल पर आकर बैठता है और आराम से एक चाबी लगाकर ताला खोल लेता है, उसके बाद देखते ही देखते वह मोटरसाइकिल चोरी कर वहां से गायब हो जाता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YhmCzg
No comments:
Post a Comment