VIDEO: संत खेतेश्वर मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस पर बीकानेर में निकली शोभायात्रा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 13, 2019

VIDEO: संत खेतेश्वर मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस पर बीकानेर में निकली शोभायात्रा

बीकानेर में संत खेतेश्वर मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजपुरोहित समाज की ओर से एक शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बड़ी तादाद में समाज के पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं. इन्दिरा कॉलोनी स्थित राजपुरोहित अतिथिगृह से शुरू हुई इस शोभा यात्रा में राजपुरोहित समाज के धर्मगुरु तुलछाराम महाराज रथ पर विराजमान थे. साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी शोभा यात्रा की शान बढ़ा रही थीं. बैंड की धुनों पर समाज के लोग कीर्तन करते और चंग की धमाल पर गेर नृत्य करते रहे. शोभायात्रा का समापन खेतेश्वर मंदिर पहुंच कर हुआ. इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया. शोभायात्रा के साथ ही मंदिर की स्थापना दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज हुआ.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Chz2hf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages