VIDEO: चूरू में एडीएम की गाड़ी से हुई दुर्घटना में युवक की मौत, 2 घायल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 30, 2019

VIDEO: चूरू में एडीएम की गाड़ी से हुई दुर्घटना में युवक की मौत, 2 घायल

चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार को प्रशासनिक अमले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चूरू के अतिरिक्त जिला कलेक्टर की बोलरो गाड़ी से दुर्घटना हो गई. शहर के जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय के सामने इस बोलेरो और बाइक की हुई भिड़ंत में 20 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि 2 युवक घायल हो गए. घायलों का चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया और मृतक के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया. मृतक की शिनाख्त शहर के वार्ड संख्या 22 निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है. मेघसर गांव का मोनू और चन्देलनगर निवासी सूर्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हैं. बाइक सवार तीनों युवक रामगढ़ किसी शादी में जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद एडीएम की गाड़ी को जब्त करने से कोतवाली पुलिस बचती रही. हादसे के बाद ड्राइवर एडीएम की गाड़ी को कलेक्ट्रेट परिसर में ले आया और पुलिस आगे की कार्रवाई का इंतजार करती रही. हादसे के वक्त एडीएम रामरतन सौंकरिया आफिस में थे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TLB5Qt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages