जोधपुर में वेश्यावृत्ति के लिए बदनाम घासमंडी इलाके में सोमवार को हंगामा हो गया. इलाके में वेश्यावृत्ति में लिप्त दो महिला गुटों के बीच ग्राहकों को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और मजमा लग गया. इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही 14 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दे कई सालों से यहां वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है. पुलिस बीच- बीच मे यहां कार्रवाई करती है लेकिन थोड़े दिन बाद यह सिलसिला फिर शुरू हो जाता है. (रिपोर्ट- ललित )from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Cik5LS
No comments:
Post a Comment