पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को देश की सामरिक गोपनीय सूचनाएं और बीएसएफ, सेना, वायुसेना की गतिविधियाें की जानकारी देने के आरोप में पकड़े गए जासूस नवाब खान से पूछताछ लगातार जारी है. जैसलमेर के सम थाना अन्तर्गत गांगा की बस्ती निवासी नवाब खान को एरिया वेरिफिकेशन के लिए शुक्रवार को जयपुर से जैसलमेर लाया गया. सीआईडी पुलिस के डिप्टी एसपी हरी चरण मीणा के नेतृत्व में जैसलमेर पहुंची टीम ने उसे जैसलमेर के कई स्थानों पर ले जाकर वेरिफिकेशन करवाया, जहां की जानकारी उसने सीमा पार आईएसआई को भिजवाई थी. बता दें कि तीन दिन पूर्व जयपुर में विशेष थाना पुलिस द्वारा गिरफतार किये गए नवाब खांन को न्यायालय द्वारा तीन दिन के पुलिस रिमांड में सौंपा हुआ है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2HBkjBg
No comments:
Post a Comment