महिला सशक्तिकरण के इस दौर में जनता द्वारा चुनी हुई एक महिला जनप्रतिनिधि जब दूसरी महिला जनप्रतिनिधि का भरी सभा में अपमान करे तो दोष किसे दिए जाए ? कुछ ऐसा ही मामला हुआ है जोधपुर के तिंवरी इलाके में. वहां ओसियां की कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने धन्यवाद सभा में उनके पास आकर कुर्सी पर बैठी खेतासर सरपंच चंदू देवी को इशारा करके नीचे बिठा दिया. इस पर सरपंच चुपचाप जाकर नीचे दर्शक दीर्घा में बैठ गई और पूरे कार्यक्रम में वहीं बैठी रही. विधायक दिव्या मदेरणा के अंहकार की यह बानगी सभा में मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर ली. उसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. विधायक दिव्या मदेरणा की धन्यवाद सभा का आयोजन तिंवरी इलाके के खेतासर गांव में शनिवार को किया गया था. उसी दौरान यह पूरा घटनाक्रम हुआ.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ubkMlP
No comments:
Post a Comment