बीकानेर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की महिलाएं नगर निगम पहुंचीं और महापौर नारायण चोपड़ा को कपड़े के बैग देकर शहर से पॉलिथीन हटाने के अभियान में सहयोग करने की मांग रखी. हाथों में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ, पॉलिथीन हटाओ गाय बचाओ के पोस्टर लिए निगम पहुंचीं इन महिलाओ की मांग है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए शहर को पॉलिथीन मुक्त किया जाए. अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गौड़ एवं जिलाध्यक्ष आशा पारीक के साथ कई महिलाओं ने महापौर को कपड़े का थैले देकर कहा कि बीकानेर शहर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध होने के बाद भी बाजार में धड़ल्ले से बिक रही प्लास्टिक थैलियों के खिलाफ जिला प्रशासन को उचित मार्गदर्शन देकर इस पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए. उन्होंने कहा कि संघ की महिलाएं प्रत्येक सप्ताह शहर के बाजार और सब्जी मंडी में पॉलिथीन के स्थान पर 2000 कपड़े के बैग वितरण करेंगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ISvB6s
No comments:
Post a Comment