पुलवामा हमले के बाद जिस तरह के हालात सरहदों पर हैं, उन हालात को लेकर गुलाबी नगरी जयपुर की मौलाना हजरत सैयद जियाउद्दीन साहब की दरगाह पर कव्वाल, शायर और गायकों ने चादर पेश की. दरगाह में चादर पेश करने के बाद भारत की फौज को सरहदों पर फतेह हासिल करने, दुश्मन को करारी शिकस्त देने और फौजी भाईयों की हिफाजत की दुआएं मांगी गई. इस दौरान कव्वालों, गायकों और शायरों ने पुलवामा शहीदों को खिराजे अकीदत भी पेश की. इस कार्यक्रम में जयपुर के कव्वाल अनवार नियाजी, फरीद साबदी, अमीन शाबरी, सिंगर रहमान और शायर रज़ा शैदाई ने अपने-अपने अंदाज में वतन परस्ती कलाम पेश किए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2T6dm1Z
No comments:
Post a Comment