राजस्थान में झुंझुनूं जिले के टॉप-10 मोस्ट वांटेड बदमाशों की लिस्ट में शामिल बदमाश मोनू उर्फ नवीन आखिर पिलानी पुलिस की पकड़ में आ गया. हथियारों के सप्लायर और मिंटू मोडसिया गैंग के गुर्गे मोनू पर राजस्थान के साथ हरियाणा में भी एक दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं. अक्टूबर, 2019 में मोनू ने अपने ही गांव शराब ठेके पर फायरिंग की थी और तब से ही पुलिस को उसकी तलाश थी. एसपी गौरव यादव के अनुसार माेनू पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था. पुलिस के अनुसार जानकारी मिली थी कि नवीन उर्फ मोनू धींधवा के पास आने वाला है और इस सूचना के बाद पिलानी सीआई मदन कड़वासरा ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया. माेनू के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TR9sK4
No comments:
Post a Comment