भरतपुर में इन दिनों एक बुजुर्ग महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक वृद्धा का गुस्सा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ है. बुजुर्ग महिला वायरल वीडियो में पूरे गुस्से से कह रही है कि पाकिस्तान ने बहुत बुरा किया है, उसने हमारे 40 बालक मार दिए, उसने तो हमारे 40 मारे हैं पर में पूरे पाकिस्तान को उड़ा दूंगी. हादसे को लेकर वृद्धा में इतना गुस्सा है कि वो पाकिस्तान को खत्म करने की बात कह रही हैं. यह बुजुर्ग महिला 78 साल की वर्फी देवी हैं जो डीग उपखण्ड के गांव मवई की निवासी है. उम्र के इस आखिरी पड़ाव में उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है लेकिन बुजुर्ग महिला का गुस्सा एक जवान व्यक्ति से ज्यादा है और वह पुलवामा हमले में शहीद हुए अपने जवानों का बदला लेना चाहती है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Izqgkr
No comments:
Post a Comment