जयपुर के जवाहर नगर थाना इलाके में स्थित गोल मार्केट में शुक्रवार को तीन दुकानों में आग लग गई. दुकानों से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि दुकानों में लगी आग के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. इस बीच आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Tb898m
No comments:
Post a Comment