राजस्थान के सिरोही जिले के पर्यटक स्थल माउंट आबू एवं आस्था के प्रतीक अधर देवी मंदिर के पास शुक्रवार शाम को भालू ने अचानक अपनी उपस्थिति का एहसास कराया. माउंट आबू की आराध्य देवी मां अर्बुदा जाने वाले मार्ग पर एक भालू के आने से जहां एक और अफरा-तफरी देखने को मिली, तो वहीं भालू को देखने के लिए लोग भी भीड़ भी एकत्रित हो गई. अर्बुदा देवी मंदिर जाने वाली सीढ़ियों के पास भालू अपनी मस्ती में घूमता हुआ नजर आया. जिससे यहां आने वाले पर्यटकों में दहशत का माहौल रहा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Sk3xfW
No comments:
Post a Comment