कोटा संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में बुधवार को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए चयनित अभ्यर्थियों का तीन-चार घंटे तक इंतजार करने के बाद भी नंबर नहीं आया, जिसके कारण हंगामे के हालात बन गए. इस दौरान तीन माह की मासूम बच्ची को घर पर छोड़कर आई महिला को भी तीन घंटे तक लाइन मे खड़े रहना पड़ा. अभ्यर्थियो का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद मात्र एक डॉक्टर बैठाकर मेडिकल प्रमाण- मत्र बनवाया जा रहा है जिसके कारण परेशानी हो रही है. स्थिति नियंत्रित करने के लिए नयापुरा पुलिस व विभागाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और उसके बाद मेडिकल करवाने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग व्यवस्था की गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BAC13U
No comments:
Post a Comment