VIDEO: खुले में पढ़ने को मजबूर छात्रों ने जड़ा स्कूल गेट पर ताला - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 9, 2019

VIDEO: खुले में पढ़ने को मजबूर छात्रों ने जड़ा स्कूल गेट पर ताला

भीलवाड़ा जिले के गाजूना गांव के राजकीय उच्‍च प्राथमिक विद्यालय का भवन 6 माह पहले धराशायी हो गया था. स्कूल भवन के निर्माण के लिए ग्रामीण और छात्र 3 दिनों से धरना दे रहे थे, लेकिन धरनास्‍थल पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा, जिसके बाद उन्‍होंने स्कूल गेट पर ही ताला जड दिया. स्कूल की छात्रा वीना कुमारी प्रजापत का कहना है कि हम लोगों को खुले में ही पढ़ना पड़ रहा है. भारी सर्दी और बारिश में भी हमें खुले में ही बैठना पड़ रहा है. हमारी यही मांग है कि जल्‍द से जल्‍द हमारे स्‍कूल का निर्माण करवाया जाए. वहीं ग्रामीण जगदीश चन्‍द्र गर्ग ने कहा कि हम पिछले 3 दिनों से धरना दे रहे हैं लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी यहां नहीं पहुंचा है. इसके कारण हम लोगों ने स्कूल गेट पर ताला लगा दिया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SiYWLR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages