VIDEO: भरतपुर के स्थापना दिवस पर हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 20, 2019

VIDEO: भरतपुर के स्थापना दिवस पर हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

राजस्थान के भरतपुर का 286 वा स्थापना दिवस समारोह आज धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. स्थापना दिवस समारोह पर पांच स्थानों से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. यह मैराथन दौड़ शहर में होती हुई महाराजा सूरजमल स्मारक पर पहुंची, जहां आयोजित हुए समारोह में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह सहित शहरवासियों ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान बच्चों को भरतपुर के इतिहास से अवगत कराया. समारोह में भरतपुर स्थापना से जुड़ी पुस्तक का विमोचन भी किया गया. स्थापना दिवस में फुलवाड़ी में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और बांके बिहारी मंदिर में महाआरती का आयोजन कर खुशहाली की कामना की गई. स्थापना दिवस के तहत शाम को ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SWXdLJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages