राजस्थान की कला और संस्कृति ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. यहां के महल व हवेलियों ने विदेशी पर्यटकों को अपना दीवाना बना रखा है. इसी बीच जापान की एक महिला मयूमी मारवाड़ के कालबेलिया डांस की ऐसी दीवानी हुई की वो पिछले कई सालों से जोधपुर नत्य सीखने आ रही है. जोधपुर की बेटी ने उसको अपने पारम्परिक नृत्य कला सिखा भी दी. अब ये विदेशी अपने देश में मारवाड़ का नृत्य सीखा रही है. अब वे जापान के दो शहरो टोक्यो और सपोरो में कालबेलिया डांस की क्लास ले रही हैं. अब तक 50 से भी ज्यादा जापानियों को मारवाड़ का नृत्य सीखा भी चुकी हैं. डांस के साथ ही मयूमी राजस्थानी कल्चर की भी फैन हैं. जोधपुर की कालबेलिया डांसर आशा कालबेलिया ने भी मयूमी को कड़ी मेहनत से यह नृत्य व गाना सिखाया है. बता दें कि मयूमी जापान की एक कंपनी में जॉब करती थीं, लेकिन जबसे कालबेलिया डांस सीखा, जॉब छोड़ दी और अब मयूमी जापान के दो शहरों में कालबेलिया डांस की क्लास ले रही हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GrSEDi
No comments:
Post a Comment