जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की सभी जगह जमकर निंदा हो रही है. राजस्थान के राजधानी जयपुर में भी श्रद्धांजलि सभा कर सभी लोगों ने शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. वहीं अमर जवान ज्योति पर पूरी रात दूर दराज से आए युवाओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. युवाओं ने सरकार से उम्मीद जताई की पाकिस्तान के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि इस तरह के आतंकी हमलो पर विराम लग सके. वहीं युवाओं ने कहा कि आतंकियों को यह ध्यान रहे कि उन्होंने जो नापाक हरकत की है, उसको भारत नहीं सहेगा और बदला भी लेगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2V4b68i
No comments:
Post a Comment