गहलोत सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के लिए कैंप लगा दिए हैं, प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए हैं लेकिन प्रमाण-पत्र से पेट की आग नहीं बुझती. दौसा में किसानों की कर्जमाफी के लिए लगे शिविर में इसका नजारा साफ दिखाई दिया. इस शिविर में सरकार की ओर से किसानों के लिए नाश्ते का इंतजाम किया गया था लेकिन लोग अधिक थे लिहाजा नाश्ता कम पड़ गया. इसके बाद तो नाश्ते की ऐसी लूट मची कि लोगों में एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ मची गई. नाश्ते का पैकेट लेने के लिए खूब जोर आजमाइश भी हुई. जिसे के हाथ लगा उसका चेहरा खिल गया, जो चूक गया वह मायूस नजर आया. (रिपोर्ट- आशीष)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MYCEsx
No comments:
Post a Comment