गुर्जर आरक्षण आंदोलन: बैंसला बोले- अब सरकार ही हमारे पास आएगी, देखें ये VIDEO - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, February 4, 2019

गुर्जर आरक्षण आंदोलन: बैंसला बोले- अब सरकार ही हमारे पास आएगी, देखें ये VIDEO

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोङीसिंह बैसला ने राज्य सरकार को साफ चेताया है कि उन्हें पांच प्रतिशत आरक्षण चाहिए. अगर नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे. बैंसला ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हम आंदोलन करते आए हैं और आगे भी करके दिखा देंगे. बैंसला ने साफ कहा कि मैं आंदोलन करुंगा. इसकी घोषणा कर दी है. आंदोलन में छुटपुट घटनाएं होती रहती हैं. हमें हमारा हक नहीं मिला तो हम सबक सिखा देंगे. उन्होंने कहा कि टेबल की तो कोई बात ही नहीं है. अब सरकार ही हमारे पास आएगी. हम सरकार को पास नहीं जाएंगे. उल्लेखनीय है कि लंबे समय से पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर समाज की शुक्रवार को बूंदी जिले के नैनवां कस्बे में बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद मिडिया से बातचीत करते हुए बैंसला ने ये बयान दिया था. बैंसला ने राज्य सरकार को 8 फरवरी तक का समय दिया है. 8 फरवरी के बाद सवाईमाधोपुर के मलराना डूंगर से फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2HPDYiz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages