VIDEO: श्री कृष्ण मंदिरों में फाग उत्सव की धूम, अबीर गुलाल की बारिश का दौर शुरू - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, February 22, 2019

VIDEO: श्री कृष्ण मंदिरों में फाग उत्सव की धूम, अबीर गुलाल की बारिश का दौर शुरू

फाल्गुन माह के शुरू होने के साथ ही उदयपुर शहर के सभी प्रमुख श्री कृष्ण मंदिरों में फाग उत्सव की धूम देखी जा रही है. इसी कड़ी में उदयपुर शहर के जगदीश मंदिर, श्रीनाथजी मंदिर, अस्थल मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अबीर गुलाल की बारिश का दौर शुरू हो गया है. ये होलिका दहन के बाद आने वाली रंग पंचमी तक जारी रहेगा. इस दौरान शहर के जगदीश मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ के भक्त चंग की थाप और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. जगदीश मंदिर में फागोत्सव की धूम रंग पंचमी तक जारी रहेगी. इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ को अगले 40 दिनों तक हाथ के विशेष व्रत के संघार से सजाया जाएगा. यही नहीं ठाकुर जी को होली के बाद 5 दिनों तक विशेष झूलो में झुलाया भी जाएगा. फाग महोत्सव की धूम के चलते जगदीश मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का मजमा लगा हुआ है. भक्त मंदिर में पहुंचकर जमकर भगवान के गीतों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ भक्त भगवान जगदीश के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भाव विभोर हो रहे हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SRMyCO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages