राजस्थान में नागौर के डीडवाना क्षेत्र में कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर ने रुकने की बजाय कार सहित घसीटना शुरू कर दिया. ट्रक ड्राइवर ने कार को ऐसी टक्कर मारी कि कार ट्रक में फंस गई और ट्रक चालक तीन किलोमीटर तक कार को घसीटता रहा. घसीटने के काफी देर बाद कार सड़क की एक तरफ जा रुकी लेकिन इसके बाद भी ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और तेज गति से दौड़ाता रहा. आस पास के लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया. लोगों ने ट्रक से उतरकर भागने की कोशिश में ड्राइवर को पकड़ लिया. कुछ देर पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया. हादसे का शिकार हुए अल्टो चालक को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन अल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2V2587T
No comments:
Post a Comment