बीकानेर के वेटरिनरी विश्वविद्यालय के प्रथम राज आर एन्ड वी स्क्वाडर्न के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को घुड़सवारी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी जांबाजी के जलवे बिखेरे और घुड़सवारी के कई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बीकानेर के वेटरिनरी कॉलेज के एरिना में आयोजित हुए इस हॉर्स शो के मुख्य अतिथि एनसीसी के महानिदेशक एयर कमोडोर पीके सिन्हा और वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विष्णु शर्मा थे. इस दौरान हॉर्स शो देखने पहुंचे बीकानेर रेंज आईजी डॉ बीएल मीना, एनसीसी के ग्रुप कमांडर कर्नल सुधांशु शर्मा ने जंपिंग व टेंट पैकिंग शो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित भी किया. उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित गणतंत्र दिवस में बीकानेर के इन हॉर्स राइडर एनसीसी कैडेट्स ने अनेक मेडल जीते हैं. इस दौरान हॉर्स शो देखने के लिए आए लोगों ने भी ग्रामीण इलाकों से आकर बीकानेर में शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ एनसीसी के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे होनहार कैडेट्स का सम्मान किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BA4ozj
No comments:
Post a Comment