कोटा में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार गोबरिया बावडी इलाके में एक शराबी पति ने नशे में अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर कुंडी लगा दी और फिर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसी केसरबाई को एमबीएस के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शराबी पति छितरलाल और पत्नी केसरबाई के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2S1jPuw
No comments:
Post a Comment