विश्व प्रसिद्ध श्री रामदेव पशु मेला विधिवत रूप से मंगलवार को झंडारोहण के साथ शुरू होगा. मेला को लेकर पशुपालकों की आवक शुरू हो गई है. पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सीआर मेहरडा ने बताया कि पशुपालकों के लिए बिजली व पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं. जिला कलेक्टर दिनेश यादव ने भी मेला प्रशासन की बैठक लेकर विभाग को मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रर्दशनियों के माध्यम से पशु मेले को आकर्षक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. पिछले सालों की तुलना में इस बार मेले में पशुओं की आवक बेहद कम हुई है. कुछ सालों पहले तक मेला शुरू होने के कई दिन पहले सैंकड़ों पशु मेले में पहुंच जाया करते थे. बता दें कि मेले में छोटे बछड़ों को लाने पर रोक लगी है. वहीं बड़े बैलों की पशु व्यापारी खरीद नहीं करते हैं. नागौरी बैलों के लिए पहचाने जाने वाले मेले में अब बैलों से ज्यादा ऊंट व घोड़े पहुंच रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RC29kd
No comments:
Post a Comment