राजस्थान के जयपुर में छोटी काशी में बसंत पंचमी का पर्व भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. शहर के सभी मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे है. ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया. इस दौरान विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, इसके साथ ही पर्व पूजन, विविध संस्कार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. बच्चों के लिए विशेषकर विद्यारंभ संस्कार और सरस्वती पूजन का कार्यक्रम हुआ. वहीं बड़ी चौपड़ स्थित लक्ष्मी नारायण बाई जी मंदिर में महंत पुरुषोत्तम भारती के सानिध्य में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर ठाकुर लक्ष्मी नारायण भगवान को पंचामृत अभिषेक कर नवीन पीली पोशाक धारण कराई गई और पीले पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2tklInj
No comments:
Post a Comment