राजस्थान के दौसा में जहां लोग गुर्जरों द्वारा किए जा रहे आंदोलन से परेशान हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सिकंदरा चौराहे पर गुर्जर आंदोलनकारी देर रात तक डीजे बजाकर नाच रहे हैं. सरकार द्वारा विधेयक पारित करने के बावजूद भी गुर्जरों ने अपना आंदोलन समाप्त नहीं किया है. सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में जहां कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने ट्रैक पर कब्जा जमा रखा है. वहीं दौसा के सिकंदरा और गाजीपुर मोड़ पर पांचवे दिन भी सड़क मार्ग जाम है. हाईवे पर जाम होने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दौसा के सिकंदरा चौराहे पर गुरुवार रात गुर्जरों का अलग ही अंदाज देखने को मिला. सिकंदरा चौराहे पर गुर्जरों ने एक कार में डीजे सेट कर हाईवे पर डीजे बजाया और जमकर डांस किया, इस दौरान फिल्मी और लोकगीतों पर गुर्जर आंदोलनकारी जमकर नाचते हुए नजर आए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2N4DNPB
No comments:
Post a Comment