अलवर जिले की भिवाड़ी में फूलबाग थाना पुलिस ने क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाली एक गैंग का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से करीब 27 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है. पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने इलाके में करीब 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है. गिरफ्तार बदमाशों में एक बाल अपचारी भी शामिल है, जिसे निरूद्ध किया गया है. एएसपी भिवाड़ी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं, जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे. पुलिस पकड़े गये बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार बदमाश अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2WNn0Fc
No comments:
Post a Comment