VIDEO: बारां में डिवाइडर से टकरा कर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 13, 2019

VIDEO: बारां में डिवाइडर से टकरा कर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

देर रात बारां में ड्राइवर की लापरवाही बस सवारों पर भारी पड़ गई. बारां शहर के नजदीक बटावदा गांव के पास चालक की लापरवाही के चलते स्लीपर बस पलटी खा गई. इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. रात करीब 3 बजे घटी दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर घायलों को 108 की सहायता से बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बस सवारों के मुताबिक बस अहमदाबाद से मध्यप्रदेश के भिंड मुरैना के लिए जा रही थी. बस में करीब 65 से 70 यात्री सवार थे. मिली जानकारी के अनुसार बस चलाते हुए ड्राइवर मोबाइल में वीडियो देख रहा था. यात्रियों ने बार-बार बस चालक को मोबाइल देखने से मना भी किया मगर वह नहीं माना. ऐसे में ड्राइवर का एक समय बस पर से संतुलन खो गया और बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई. घायल यात्रियों का फिलहाल बारां जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SqqWgD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages