राजस्थान के जैसलमेंर सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में 49वीं अंतर सीमान्त सपोर्ट वेपन शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में 1 सीमान्त मुख्यालयों ने हिस्सा लिया और अपने सर्पोट वेपन 81-एम एम मोर्टर और मिडियम मशीन गन से टारगेट को अचूक निशाने से भेद कर अपना हुनर दिखाया. प्रतियोगिता मे राजस्थान फ्रंटीयर टीम विजेता रही. आईजी अनिल पालीवाल एवं अन्य अधिकारियों ने सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत किया. साथ ही उनका हौसला अफजाई किया और इस प्रतियोगिता का बेहतर आयोजन करवाने के लिए सभी वाहिनियों के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानों की भागीदारी की सराहना करते हुऐ उन्हे बधाई दी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UytHJh
No comments:
Post a Comment