राजस्थान में नागौर के श्री रामदेव मेले में आयोजित अश्व नृत्य प्रतियोगिता के दौरान ढोल की थाप पर घोड़ियों ने 2 पैरों पर खड़े होकर जमकर डांस किया. डांस देखकर स्थानीय लोग व विदेशी सैलानी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए. यानी घोड़ियों के नाच ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. दरअसल मेले में होने वाली पशु प्रतियोगिता के दौरान नागौर सहित सीकर, बीकानेर जिले से पशुपालक अपनी घोड़ियों को सजाकर मैदान में लाए और उन्हें चारपाई पर खड़ा कर ढोल बजाना शुरू किया. ढोल की थाप सुनते ही घोड़ियां घुंघरुओं को बजाते हुए नाचने लग जाती हैं. मेले में आने वाले पर्यटक जब डिमांड करते है तो घोड़ी के ट्रेनर उन्हें नृत्य दिखाते हैं और इस तरह पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन होता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SwEIhA
No comments:
Post a Comment